गोरखपुर:कपड़ा व्यापारी के घर शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड ने 5 लोग सुरक्षित बचाए गए

गोरखपुर

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंद नगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कपड़ा व्यापारी अनूप बंका और कृष्णा बंका के मकान में भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंद नगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कपड़ा व्यापारी अनूप बंका और कृष्णा बंका के मकान में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे मकान में धुआं फैल गया। घटना के समय ऊपर की मंजिल पर परिवार के पांच लोग फंसे हुए थे, जिन्हें दमकल टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।

गोदाम में लगी आग और घर में फंसे लोग

पुलिस अधीक्षक (सिटी) अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग ग्राउंड फ्लोर के गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में कपड़ा रखा हुआ था। धुआं तेजी से ऊपर की मंजिल तक फैल गया, जिससे परिवार के लोग समय रहते बाहर नहीं निकल पाए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और शाहपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक टीम ने नीचे से आग बुझाना शुरू किया, वहीं दूसरी टीम ने सीढ़ी लगाकर ऊपर की ओर चढ़ाई की। टीम ने घर के शीशे तोड़े और अंदर फंसे सभी पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

दमकल और पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

Voice Of  News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.