गोरखपुर: बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर भिड़ीं दो युवतियां, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से मना करने पर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से मना करने पर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला आजाद चौक स्थित एक पेट्रोल पंप का है। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी सवार युवती बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंची। जब पेट्रोल पंप पर मौजूद महिला कर्मचारी ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए पेट्रोल देने से इनकार कर दिया, तो युवती आग-बबूला हो गई।

दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगीं। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो में युवती की दबंगई साफ दिख रही है, जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिक ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.