सिद्धार्थनगर: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजन धरने पर बैठे,पुलिस के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर

पांच दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 56 वर्षीय राम सेवक की सोमवार रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के अकोल्हिया गांव में पांच दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 56 वर्षीय राम सेवक की सोमवार रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को घर लाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

क्या है पूरा मामला?

घटना 27 अगस्त की रात की है। राम सेवक का बेटा वाल्मीकि अपने घर के पास था, तभी गांव का ही विदेशी नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और वाल्मीकि को गाली देने लगा। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद वाल्मीकि के माता-पिता, राम सेवक और रमावती, उसे घर वापस ले गए।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद विदेशी अपने साथी रंजीत, बालकरन, गोलू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाल्मीकि के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में राम सेवक और उनकी पत्नी रमावती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बांसी के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। राम सेवक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार

राम सेवक की मौत के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण मंगलवार सुबह शव को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की, और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

 

काफी मान-मनौवल के बाद, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने परिजनों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद, शाम साढ़े छह बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाल्मीकि की तहरीर पर पहले ही केस दर्ज कर लिया गया था, और अब राम सेवक की मौत के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.