महराजगंज:सिसवा कस्बे में गणेश विसर्जन धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली,डीजे पर झूमे श्रद्धालु

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे में सोमवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा पूरे धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे में सोमवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा पूरे धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा गणपति बप्पा की जय-जयकार से गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर गणपति बप्पा को विदाई दी।

सोमवार शाम 5 बजे इस्टेट तिराहे से शुरू हुई इस भव्य यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। यह यात्रा देर रात तक चलती रही और करीब एक दर्जन गणेश प्रतिमाएं नारायणी नदी के खेखड़ा घाट तक पहुंचीं।

घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम, सीओ, और थानाध्यक्ष के साथ-साथ जिलेभर की पुलिस फोर्स और पीएसी भी मौके पर तैनात रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.