क्षत्रिय समाज की बेटियों के हथियार रखने पर बोले संगीत सोम, कहा- इसमें कोई बुराई नहीं

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के बीजेपी नेता संगीत सोम ने क्षत्रिय समाज की बेटियों द्वारा हथियार रखने के मामले पर बड़ा बयान दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के बीजेपी नेता संगीत सोम ने क्षत्रिय समाज की बेटियों द्वारा हथियार रखने के मामले पर बड़ा बयान दिया है। मुजफ्फरनगर के रामपुरी मोहल्ले में पहुंचे संगीत सोम ने कहा कि अगर बहन-बेटियां देश की रक्षा के लिए हथियार रखती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

सोम ने इस मुद्दे को परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि यह हमारे समाज की पुरानी परंपरा रही है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षत्रिय समाज के बीच महिलाओं द्वारा हथियार रखने की परंपरा को लेकर बहस चल रही है।

संगीत सोम के इस बयान ने इस बहस को एक नया आयाम दे दिया है। उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह इस परंपरा को एक सकारात्मक कदम मानते हैं, खासकर जब बात देश की रक्षा की आती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.