महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बीसोखोर के मदरहा टोले में आज सोमवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बीसोखोर के मदरहा टोले में आज सोमवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान महेश भारती के रूप में हुई है।

विवाद के बाद पत्नी मायके गई थी

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को महेश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने मायके फोन कर अपने भाइयों को बुला लिया। आरोप है कि भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने महेश के साथ मारपीट की और फिर अपने मायके चली गई।

अगली सुबह जब परिजनों ने महेश को फंदे से झूलता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना आत्महत्या है या कुछ और, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.