मुख्यमंत्री आवास आवास पर ‘जनता दर्शन’ में मासूम मायरा ने रखी दिल की बात

लखनऊ

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आज एक दिल छू लेने वाला वाकया हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आज एक दिल छू लेने वाला वाकया हुआ। कानपुर से अपनी मां के साथ पहुंची 8 साल की मायरा ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने भविष्य की राह आसान करने की गुहार लगाई।

मायरा ने मुख्यमंत्री से कहा, “मेरा एडमिशन करा दीजिए। मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं।” बच्ची की यह बात सुनकर सीएम योगी भावुक हो गए। उन्होंने मायरा के सपनों को पूरा करने का आश्वासन दिया और तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बच्ची का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर ‘जनता दर्शन’ में आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान का प्रयास करते हैं। लेकिन मायरा जैसी छोटी बच्ची का इतनी जागरूकता के साथ अपने भविष्य के लिए सीएम से मिलना, यह दिखाता है कि किस तरह सरकार के इन प्रयासों से आम लोगों में भी विश्वास बढ़ रहा है।

मायरा की इस मुलाकात ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला हो तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। अब देखना है कि मायरा का डॉक्टर बनने का सपना किस तरह हकीकत में बदलता है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.