बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कल रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किसान डिग्री कॉलेज में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में कल रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किसान डिग्री कॉलेज में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। घटना उस वक्त हुई जब तेज बारिश के दौरान कुछ बच्चे कॉलेज परिसर में कबड्डी खेल रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। बिजली गिरने का यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की रविवार की सुबह मौसम खुशनुमा था और आसमान में बादल छाए हुए थे। इसी दौरान किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बच्चे कबड्डी खेलने के लिए इकट्ठा हुए थे। खेल पूरे उत्साह के साथ चल रहा था, तभी अचानक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की तेज रोशनी और जोरदार आवाज से मैदान में मौजूद बच्चे सन्न रह गए और कुछ पल के लिए उन्हें कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही उन्हें खतरे का एहसास हुआ, वे जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
कैमरे में कैद हुई मौत से जंग
यह पूरी घटना एक छात्र द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेल रहे बच्चे अचानक बिजली गिरने से डर जाते हैं और तुरंत सुरक्षित जगह की ओर भागते हैं। वीडियो बना रहा छात्र भी घबराकर भागने लगता है। इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि बारिश के दौरान खुले मैदान में रहना कितना खतरनाक हो सकता है। यह घटना लोगों को सचेत कर रही है कि खराब मौसम में सुरक्षा के प्रति लापरवाही न बरतें।
सिद्धार्थनगर:राप्ती नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिसhttps://t.co/lKr5aQ3PKr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2025























