सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके बाद पुलिस ने पहचान के लिए आम जनता से मदद की अपील की है।
रविवार की सुबह उसका बाजार थाना क्षेत्र के रीवा नानकार गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने राप्ती नदी के किनारे एक महिला का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत कैसे हुई। पुलिस को आशंका है कि शव कहीं और से बहकर यहां आया होगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आसपास के गांवों में भी सूचना भिजवाई है और पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई इस महिला के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।
सिद्धार्थनगर:मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला युवक, बानगंगा नदी में मिला शव,परिवार मचा कोहरामhttps://t.co/iYhxnR9GbY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2025























