सिद्धार्थनगर: दवा विक्रेता समिति नगर इकाई का गठन, अनिरुद्ध राय अध्यक्ष और मजीबुल्लाह बने महासचिव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए दवा विक्रेता समिति की नगर इकाई का गठन किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए दवा विक्रेता समिति की नगर इकाई का गठन किया गया है। रविवार को मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अनिरुद्ध राय को अध्यक्ष और मजीबुल्लाह को महासचिव चुना गया है।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मिली शुभकामनाएं

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब सरकार और प्रशासन आपकी बात नहीं सुनता, तो संगठन ही वह माध्यम होता है, जिसके जरिए आप अपने ऊपर हो रहे शोषण और अत्याचार को रोक सकते हैं। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे संगठन और दवा व्यवसायियों के उत्थान के लिए काम करेंगे।

औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने भी सभी दवा व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके रहते हुए किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो वे सीधे उनसे संपर्क करें, ताकि उसका समाधान किया जा सके।

संगठन ही शक्ति है: जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी

दवा विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दवा व्यवसायियों के हक और अधिकार के लिए संगठन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समिति उनके साथ है और वे हर सुख-दुःख और किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ सबसे आगे होकर खड़े रहेंगे।

नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारी

संरक्षक: हनुमान प्रसाद वैद्य

अध्यक्ष: अनिरुद्ध राय

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजय अग्रहरि

उपाध्यक्ष: शिव शंकर, जितेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कसौधन

महासचिव: मजीबुल्लाह

कोषाध्यक्ष: अखिलेश यादव

चेयरमैन: एमटी खान

सचिव: सुशील कसौधन, मुर्तजा खां, मो. तैय्यब सिद्दीकी, अनवर खान, गुरदीप सिंह

संयुक्त मंत्री: राहुल गुप्ता, जमील अहमद

संगठन मंत्री: अब्दुल्ला खां

मीडिया प्रभारी: वासुदेव पांडे

प्रभारी (होलसेल): नितेश अग्रवाल

सह प्रभारी (होलसेल): अनूप चंद वर्मा

इस दौरान जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें इरशाद अनवर खां को जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र गुप्ता को संगठन मंत्री और प्रदीप वर्मा को जिला संयुक्त मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नियाज़ कपिलवस्तुवी ने किया।

 

Voice Of News 24