महराजगंज: धानी-बृजमनगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर धानी बाजार के शराब भट्टी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर धानी बाजार के शराब भट्टी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायलों की मदद की। उन्होंने बिना किसी देरी के 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया और स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी। जब तक एम्बुलेंस आती, राहगीरों ने खुद ही दोनों घायल युवकों को संभाला और उन्हें नजदीकी धानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टरों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।घायलों की पहचान हाथिगड़वा निवासी दीपचंद (25) पुत्र धर्मराज और धर्मसिन्हा निवासी अंकित (22) के रूप में हुई है।अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.