कानपुर में पिट गए गूगल मैप कर्मी, जानें क्यों ग्रामीणों ने मिलकर कर दी पिटाई?

कानपुर

कानपुर में चोरी की इतनी खौंफ है कि ग्रामीणों ने गूगल मैप कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने गूगल मैप कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में ग्रामीण चोरी की घटना से इतना आजिज हो गए हैं कि कोइ भी संदिग्ध व्यक्ति एवं गाड़ी उन्हें चोर और उन्हीं की गाड़ी प्रतीत होने लगी है।
कुछ ऐसा ही वाकया उक्त गांव में गूगल मैप कर्मियों के साथ हो गया। टच महिन्द्रा कंपनी के लिए काम करने वाले युवक,जो जीपीएस टैगिंग के साथ फोटो अपलोड करतें हैं। जब साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में गए तो ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। लगातार क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश तो पहले से ही था और जैसे ही गूगल मैप कर्मी गांव में पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर जमकर मारा-पीटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर गूगल मैप कर्मियों को उनके चंगुल से छुड़वाया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.