पीलीभीत: ऑटो-मैजिक में अवैध अतिरिक्त सीटों पर चला ARTO का ‘गैस कटर,सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद में क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले मैजिक और ऑटो चालकों के खिलाफ पीलीभीत में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पीलीभीत जनपद में क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले मैजिक और ऑटो चालकों के खिलाफ पीलीभीत में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया बताते चले की सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) वीरेंद्र सिंह ने शहर के आसाम चौराहे पर अभियान चलाकर 50 से अधिक वाहनों की अवैध अतिरिक्त सीटों को गैस कटर से कटवा दिया।

अवैध सीटों और फुट रेस्ट पर कार्रवाई

ARTO को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऑटो और मैजिक चालक अधिक कमाई के लालच में वाहनों में आगे और पीछे अवैध रूप से अतिरिक्त सीटें और फुट रेस्ट लगाकर क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठा रहे हैं। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।

पुलिस की मौजूदगी में चलाए गए इस विशेष अभियान में ऐसे 50 वाहनों को चिन्हित किया गया, जिनकी सीटों और फुट रेस्ट को मौके पर ही गैस कटर से काट दिया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।ARTO वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24