प्रतापगढ़ से उठी हत्या की चीख से दहल गया दिल,चाकू से गोदकर युवक को उतार दिया मौत के घाट

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हत्याकांड की दर्दनाक कहानी सामने आई है, जो कहानी नशे पर पूरी तरह से आधारित है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हत्याकांड की दर्दनाक कहानी सामने आई है, जो कहानी नशे पर पूरी तरह से आधारित है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत मजिलहा में एक युवक की हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चाकू से गोदकर युवक की हत्याकांड की कहानी रची गई। सूत्रों के मुताबिक, सनसनीखेज हत्याकांड की ये कहानी तब विकराल रूप धारण कर लिया,जब हत्यारोपी के सिर पर सस्ते नशे का भूत सवार हो गया। नशे में चूर हत्यारोपी ने युवक को चाकू से गोद गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी,सीओ सिटी, फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस द्वारा हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया।
नशे की लत,किस तरह आपसी संबंधों में दखल डालने के साथ-साथ हत्याकांड जैसी कहानी को रचने के लिए जुनून पैदा कर रहा है, किसी से छिपा नहीं है, फिर भी लोग इस नशे की तरफ़ आकर्षित होते जा रहें हैं।

 

Voice Of News 24