चंदौली
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलापूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक ने नीचे उतरने के लिए अपनी प्रेमिका और उसके परिवार वालों को मौके पर बुलाने की शर्त रखी।
शोले फिल्म जैसा नजारा
वाराणसी के रहने वाले रितेश श्रीवास्तव अपनी प्रेमिका के परिवार द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज थे। अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया।
जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा और पुलिस से बार-बार अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों को बुलाने की मांग कर रहा था। पुलिस युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है।
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब शादी से इनकार किए जाने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। pic.twitter.com/Mko8JYIlSX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2025























