महराजगंज:आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप,ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल रेंज के ग्राम सभा कमता में मगरमच्छ के आबादी वाले क्षेत्र में घुसने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल रेंज के ग्राम सभा कमता में मगरमच्छ के आबादी वाले क्षेत्र में घुसने से हड़कंप मच गया। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे हुई, जब एक मगरमच्छ गांव में स्थित एक पोखरी से निकलकर कपिल, रामसवारे, मधुर और राजमंगल के घरों के पास पहुंच गया।

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा

मगरमच्छ को देखकर गांव के लोग डर गए, लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मिलकर मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाहिद अली ने जल्द इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित वापस उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.