संतकबीरनगर: लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संतकबीरनगर जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। खलीलाबाद तहसील परिसर से एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लेखपाल का नाम राम अवध सिंह है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बेलाल अहमद नाम के व्यक्ति से जमीन की पैमाइश करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। बेलाल अहमद ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को पकड़ लिया।टीम लेखपाल को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.