सिद्धार्थनगर:तालाब में डूबने से दो मासून बच्चों की दर्दनाक मौत,गांव में शोक का माहौल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के माली मैनहा गांव में एकदिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के माली मैनहा गांव में एकदिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक मत्स्य पालन तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह दर्दनाक हादसा कल रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। माली मैनहा गांव के वार्ड नंबर 1 गौतम बुद्धनगर निवासी प्रिंस (7 वर्ष) और वार्ड नंबर 17 मोदीनगर निवासी सूफियान (11 वर्ष) मोहर्रम का मेला देखने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बब्बन के मत्स्य पालन तालाब के पास पहुंचे और अपने कपड़े व चप्पल उतारकर तालाब में कूद गए।

तालाब में पानी काफी गहरा था, जिसकी वजह से दोनों बच्चे डूबने लगे। पास की सिवान में बकरियां चरा रही एक युवती ने बच्चों को डूबते हुए देखा और तुरंत चिल्लाकर गांव के लोगों को सूचना दी। हालांकि, जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों बच्चे पानी में समा चुके थे।

स्थानीय लोगों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.