महराजगंज: सड़क हादसा दो बाइकों कीआमने सामने भीषण टक्कर,तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें  तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज गति में थीं और मोड़ पर असावधानी के कारण वे आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घायलों की पहचान कर रही है और पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

घायलों की पहचान शीशगढ़ निवासी जमाल पुत्र फैजुल्ला, भगतपुरवा निवासी अनिल पुत्र रामभजन, और आकाश पुत्र नाथूराम के रूप में हुई है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.