बलरामपुर पुलिस ने सुलझाई बंधक बनाकर धन उगाही की गुत्थी,सफल अनावरण करते हुए,3आरोपी को दबोचा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में एक व्यक्ति पर छेड़खानी का झूठा आरोप का सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में एक व्यक्ति पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर उसे बंधक बनाने, मारपीट करने और जानमाल का भय दिखाकर जबरन धन उगाही करने की घटना का सफल अनावरण किया है। इस मामले में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के जंगल बकुलहा निवासी राजन राजभर (राजगीर मिस्त्री) पिछले एक महीने से ग्राम पूरे बक्श धोकरा, महराजगंज तराई में मजदूरी कर रहा था। बीते 2 जुलाई 2025 को शाम लगभग 4:00 बजे राजन शौच के लिए गांव के बाहर गया था। उसी समय उसी गांव की एक लड़की भी उसी रास्ते से जा रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोग जिनमें मशीउल्ला, तौसीव (पुत्रगण हकीकत उल्ला), सुहेल, अनस (पुत्रगण एजाज) और रिजवान (पुत्र नवाब खान) आ गए। उन्होंने राजन पर लड़की से छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया और उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।

अभियुक्तों ने राजन को बंधक बना लिया और उससे ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। डरा-धमकाकर उन्होंने राजन के भाई अनूप का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद मशीउल्ला ने सुहेल के मोबाइल नंबर से अनूप को फोन करके राजन को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की। अनूप ने मुंबई से 40 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। अभियुक्त राजन को जानमाल की धमकी देकर उसके भाई से शेष 2 लाख रुपये भी देने को कहने लगे। किसी तरह राजन जान बचाकर भागा और महराजगंज तराई थाने पहुँचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 53/2025 धाराओं 308(5), 127(7), 191(2), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मशीउल्ला सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने घटना के अनावरण के लिए तत्काल टीमें गठित करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महराजगंज तराई पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

आज, मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने शिवानगर प्राइमरी स्कूल के पास से घटना के मुख्य अभियुक्त 1. मशीउल्ला पुत्र हकीकत उल्ला, 2. सुहेल पुत्र एजाज, और 3. अनस पुत्र एजाज (सभी निवासी धोकरा मश0 पूरेबक्श, महराजगंज तराई, बलरामपुर) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.