बलरामपुर: जमीन विवाद में खूनी झड़प का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के माधवडीह गाँव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मुख्य आरोपी पंचम पाल को पुलिस ने 13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के माधवडीह गाँव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मुख्य आरोपी पंचम पाल को पुलिस ने 13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 29 जून को देवीपाटन मंदिर के पास से दबोचा गया। पुलिस ने पंचम की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

यह पूरा मामला ग्राम माधवडीह का है, जहाँ 16 जून 2025 की सुबह करीब 10 बजे जमीन को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया था। पीड़ित नारायण द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, आरोपी पंचम पाल अपनी पत्नी शांति, बेटे अर्जुन और बेटियों रूपा व ज्योति के साथ मिलकर चाचा बारी की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो सभी हमलावरों ने मिलकर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

बचाने आए परिवार पर भी जानलेवा हमला

शोर सुनकर जब नारायण, उनके पिता मोतीराम, भाई रमेश, चाची सुंदरा और अन्य परिजन मौके पर बचाने पहुँचे, तो हमलावरों ने उन पर भी बोगदा, टेंगारी, रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोतीराम मौके पर ही बेहोश हो गए थे।

दो घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती

घटना में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है। नारायण के पिता मोतीराम और चाची सुंदरा की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नारायण ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर पक्ष ने खुद के छप्पर में जानबूझकर आग लगा दी ताकि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा सके। गाँव की कई महिलाओं ने इस पूरी घटना को अपनी आँखों से देखा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, अन्य आरोपी अब भी फरार

इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने 17 जून को ही नारायण की तहरीर पर तुलसीपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की कई संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी पंचम पाल को दबोच लिया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से इस केस की जाँच को निश्चित तौर पर रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.