महराजगंज : रील के लिए खतरनाक स्टंट करना युवकों के जान पर खतरा ही नहीं, वल्कि देश के भविष्य पर संकट है!

महराजगंज

युवाओं के रील का नशा कई बार पड़ता है भारी, फिर भी आदतों से नहीं आते बाज। महराजगंज जिले के युवक का खतरनाक स्टंट करते विडीयो हुआ वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले से एक विडियो खूब वायरल हो रहा है। जिस विडीयो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक दोनों हाथों को छोड़कर और बाइक पर खड़ा होकर तरह-तरह का स्टंट करते नजर आ रहा है। सामने से ट्रक को आते देखा तो और भी खतरनाक स्टंट किया। गनीमत रहा कि उसके साथ कोई हादसा नहीं हुआ।
नव युवकों का रील के लिए खतरनाक स्टंट करना, केवल अपना जान जोखिम में डालना ही नहीं है बल्कि आने वाले समय में देश की प्रगति पर भी संकट है।

 

ऐसा माना जाता है कि, “युवा देश के भविष्य हैं।” जरा इस विडियो में देखिए देश का भविष्य किस तरह मौत को निःशुल्क ही चुनौती दे रहा है? लोग कहते हैं कि “युवाओं से ही देश की तकदीर और तस्वीर बदलेगी।” अब जरा ये बताईए ऐसे युवा देश की तकदीर और तस्वीर कैसे बदलेंगे? जो रील के चक्कर में वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के सपने को सपना ही छोड़ जा रहें हैं।
एक युवक की इस हरकत के पीछे न जानें कितने युवकों के जेहन में जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का ख्याल आयेगा? यदि एक युवक को देख दूसरा युवक भी ऐसे हरकत करने पर उतर जाए, तो फिर देश के भविष्य ख़तरे के काल की गाल की ओर तो अग्रसर होगा ही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.