मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,सर्राफा व्यापारी से चांदी चोरी मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के सदर बाजार पुलिस ने एक सर्राफा व्यापारी से चोरी हुई चांदी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 1260 किलोग्राम चांदी बरामद की है।

 

क्या थी घटना

यह घटना 17 जून को घटी थी। शामली के धर्मपुर निवासी सर्राफा व्यापारी दर्शन लाल कपूर मेरठ आए थे। उनके पास 2 किलो 250 ग्राम कच्ची चांदी और 15 ग्राम कच्चा सोना था। भैंसाली बस स्टैंड पर बदमाशों ने मौका पाकर उनके थैले को काटकर सारा सामान चोरी कर लिया था।

 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई और मुठभेड़

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशिफ और सलमान, जबकि इचौली के शाहरुख के रूप में हुई है।

पुलिस जब बरामदगी के लिए आरोपी शाहरुख को नई बस्ती ले गई, तो उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। शाहरुख ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से शाहरुख घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अब गिरफ्तार किए गए अन्य बदमाशों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके अन्य अपराधों का पता लगाया जा सके।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.