ठूठीबारी:”नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत एसएसबी द्वारा जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

महराजगंज

नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी में 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत समवाय ठूठीबारी क्षेत्र में “नशीली दवाओं का दुरुपयोग” विषय पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी में 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महराजगंज द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत समवाय ठूठीबारी क्षेत्र में “नशीली दवाओं का दुरुपयोग” विषय पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और कोतवाली पुलिस बल के जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

रैली का उद्देश्य समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को इससे होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना था। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन वाले पोस्टर और बैनर लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया तथा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने की दिशा में एक सशक्त कदम है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होंगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.