सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह के जनपद महराजगंज में स्थानांतरण होने पर आज सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह के जनपद महराजगंज में स्थानांतरण होने पर आज सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने कैंप कार्यालय पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. महाजन ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उन्हें फूल-माला पहनाकर उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं।
सिद्धार्थनगर पुलिस टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह को स्नेहपूर्ण विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















