महराजगंज:कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़े वर्ग की कन्याओं के विवाह अनुदान को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित

महराजगंज

महराजगंज जनपद जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु दिए जाने वाले अनुदान को लेकर।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु दिए जाने वाले अनुदान को लेकर जिला स्वीकृति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग को कुल 466 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 25 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में एसडीएम स्तर पर 28 और बीडीओ स्तर पर 117 आवेदन लंबित हैं, जबकि 296 आवेदन जिला स्तर पर भेजे जा चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी झा ने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिया कि वे लंबित आवेदनों का सत्यापन कार्य जल्द से जल्द पूरा कर उन्हें जिला स्तर पर प्रेषित करें।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़े वर्ग के गरीब परिवारों की अधिकतम दो पुत्रियों को उनकी शादी के लिए प्रति पुत्री ₹ 20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। जनपद महराजगंज के लिए इस वित्तीय वर्ष में 1146 शादियों का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके लिए 02 करोड़ 29 लाख 20 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रथम किश्त के रूप में 573 शादियों के लिए 01 करोड़ 14 लाख 60 हजार रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.