अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर, संत रविदास सत्संग भवन का करेंगे उद्घाट

अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम संत रविदास मंदिर के सत्संग भवन का उद्घाटन करना है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम संत रविदास मंदिर के सत्संग भवन का उद्घाटन करना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संत रविदास सत्संग भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस भवन में लगभग 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री गुरु रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण भी करेंगे।

अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी करेंगे। यह दौरा अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों और धार्मिक महत्व के स्थलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Voice Of News 24