मेरठ: शादाब हत्याकांड का आरोपी सोनू से पुलिस की मुठभेड़ ,पैर में गोली लगने से घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के लोहियानगर थाना पुलिस की देर रात एक बदमाश सोनू से मुठभेड़ हो गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के लोहियानगर थाना पुलिस की देर रात एक बदमाश सोनू से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ शादाब हत्याकांड से जुड़ी हुई है, जिसका शव 29 अप्रैल को जुर्रानपुर फाटक के पास नरहाड़ा के जंगल में मिला था। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी का नाम सोनू पुत्र नफीस अंसारी है, जो मेवगड़ी मजीद नगर का रहने वाला है। जवाबी फायरिंग में सोनू के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली के सीओ आशुतोष ने बताया कि पुलिस शादाब हत्याकांड की जांच कर रही थी, जिसके दौरान सोनू और बिलाल पुत्र इश्तियाक के नाम सामने आए थे। पुलिस ने बुधवार रात सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

आज पुलिस सोनू को नरहाड़ा के जंगल में आला-कत्ल बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी पकड़े गए आरोपी सोनू ने पुलिस पर उस तमंचे से फायर कर दिया, जिसका इस्तेमाल उसने कथित तौर पर शादाब की हत्या में किया था। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में सोनू के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्पलेंडर बाइक, रेड मी का मोबाइल, मृतक शादाब की गोल्डन कलर की घड़ी, एक तमंचा, कारतूस और बोर बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सोनू से पूछताछ कर रही है।

 

सिर कुचलकर की गई थी शादाब की हत्या

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास अंग्रेजी शराब के ठेके से 50 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसका सिर कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया था।

मृतक की पहचान मजीदनगर मेवगड़ी निवासी शादाब पुत्र सदाकत के रूप में हुई थी, जिसकी पहचान उसके बड़े भाई सलीम ने की थी। सलीम के जीजा नसीम ने 1 मई को लोहिया नगर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। सलीम ने बताया था कि उसका 20 वर्षीय भाई शादाब तीन दिन से लापता था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। उसने बताया था कि किसी का फोन आने के बाद शादाब घर से निकला था

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.