बृजमनगंज: कोमल चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत अज्ञात वाहन की टक्कर बनी काल, पुलिस जांच में जुटी

महाराजगंज

जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे दुर्गापुर निवासी सोनू पुत्र राजन अपनी मोटरसाइकिल (UP56 AN 4227) से कोमल चौराहे की ओर जा रहे थे। बघौली के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायल सोनू को तुरंत सीएचसी बनकटी फरेंदा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना की पुष्टि करते हुए बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिलहाल, अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। सोनू की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।

Voice Of News 24