निचलौल में दर्दनाक हादसे का मंजर युवाओं के लिए प्रेरणा का सबब, जानें चश्मदीदों ने युवाओं को दर्दनाक घटनाक्रम के जरिए क्या कुछ दिया संदेश?

महराजगंज

शनिवार की सुबह महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई पंडित गांव के पास तेज़ रफ़्तार दो बाइक पर सवार पांच लोगों के बीच हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शनिवार की सुबह महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई पंडित गांव के पास तेज़ रफ़्तार दो बाइक पर सवार पांच लोगों के बीच हुए आमने-सामने टक्कर में दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटनाक्रम जहां एक तरफ निचलौल की धरती को खूनों से लाल कर दिया वहीं दूसरी तरफ ऐसे मंज़र से प्रत्यक्षदर्शियों का कलेजा थर्रा उठा है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान चश्मदीदों ने इस हादसे को तेज़ रफ़्तार का कारण बताकर हैरानी जताने लगें और इस दौर में हो रही सर्वाधिक सड़क दुघर्टना में युवाओं के तेज़ रफ़्तार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सरकार को युवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के नियम को बेहतर से बेहतरीन बनाने का अपील किया है।

कहते हैं,”किसी भी देश के युवाओं के कंधों पर आने वाले समय में उस देश के भविष्य को संवारने का दारोमदार होता है”, लेकिन ऐसे सड़क दुघर्टना में युवाओं की असामयिक मौत देश के भविष्य की विकास और संवारने का दारोमदार की कामना करने की सोच को कितना प्रभावित करेगा? सबसे बड़ा सवाल तो यही है।

इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की तरफ के आंकड़े बताते हैं कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मरने वाले युवा हैं‌। 25 से 35 वर्ष के युवाओं की मौत का अनुपात 26% है। जबकि 18 साल से लेकर 25 साल तक के 25 प्रतिशत युवा असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। 18 साल से नीचे के करीब 8 प्रतिशत किशोर भी सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन आंकड़ों से शायद अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश या फिर राज्य और जिले का भविष्य कितना किफायती साबित हो सकता है?

 

Voice Of News 24