सिद्धार्थनगर:माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ज़रूरी उपकरणों की खरीदारी को लेकर सर्वे,प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ज़रूरी उपकरणों की खरीदारी को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ज़रूरी उपकरणों की खरीदारी को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। यह काम मेडिकल कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा वार्ड, ओपीडी व इमरजेंसी में मौजूद न रहने वाले उपकरणों की खरीदारी की जाएगी।

बता दें कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए उपकरणों के साथ मरीजों की ज़रूरत की सभी वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है। इसमें गर्मी को देखते हुए कूलर, पंखे के साथ मेडिकल से संबंधित उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. ऋचा राव सभी वार्डों का सर्वे कर रही हैं। इसमें दवा, बीपी मशीन, थर्मामीटर, कैथेटर, इमरजेंसी में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों की जानकारी ली जा रही है। इसमें जो वस्तुएँ मौके पर नहीं हैं, उन्हें मेडिकल प्रशासन से मंगवाने के साथ उनकी खरीदारी भी कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि मेडिकल से संबंधित सभी उपकरणों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी उपकरण मौजूद नहीं हैं, उनकी खरीदारी भी कराई जा रही है। सरकार जो लगातार प्रयास कर रही है कि स्वास्थ्य विभाग में सुधार हो सके और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.