महराजगंज:आयरन सिरप बिखरे मिलने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने लापरवाही बरतने वालों पर कि कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ब्लॉक परिसर में आयरन सिरप बिखरे मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ब्लॉक परिसर में आयरन सिरप बिखरे मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। कल शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई कि है सीएचसी निचलौल के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी किया, वहीं वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की इस पूरे मामले में दोषी पाए गए वार्ड बॉय मुकेश गुप्ता की सेवा समाप्त करते हुए उनके स्थान पर नई नियुक्ति के लिए मेसर्स अवनी परिधी एनर्जी एंड कम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ को पत्र भेजा गया है।

क्या था मामला

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, 27 मार्च को सेवा सुरक्षा सुशासन दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान आयरन सिरप के बिखरे हुए डिब्बे मिलने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी निचलौल के अधीक्षक को 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे।

जांच में पाया गया कि वार्ड बॉय मुकेश गुप्ता ने राजकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती। साथ ही कार्यक्रम में तैनात एएनएम पूनम मद्धेशिया, सरिता कुशवाहा और फार्मासिस्ट श्रीनिवास पटेल द्वारा महिलाओं को औषधि वितरण में भी घोर लापरवाही बरती गई।

इन पर हुई कार्रवाई

वार्ड बॉय मुकेश गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है।

एएनएम पूनम मद्धेशिया की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई है।

एएनएम सरिता कुशवाहा और फार्मासिस्ट श्रीनिवास पटेल की एक वर्ष की 5% मानदेय बढ़ोतरी बाधित की गई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश को प्रशासनिक लापरवाही के चलते चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने साफ किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.