महराजगंज तेज रफ्तार का कहर :अनियंत्रित ट्रेलर और सवारीयों से भरी बस की आमने-सामने की भिड़ंत

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर और सवारीयों से भरी बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रेलर चालक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.