परतावल
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में एक अजीबो गरीब घटना सामने आया है कप्तानगंज के सिसवा शुक्ल निवासी इस्तेयाक अहमद युवक ने अपना गला रेत लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में एक अजीबो गरीब घटना सामने आया है कप्तानगंज के सिसवा शुक्ल निवासी इस्तेयाक अहमद युवक ने अपना गला रेत लिया। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब इस्तेयाक अपनी छोटी साली की शादी में शामिल होने ससुराल आया था। वहां किसी बात को लेकर परिवार के साथ उसकी कहासुनी हो गई। युवक अपनी पत्नी सना खातून को घर ले जाने की जिद करने लगा। परिवार के लोगों ने पहले युवक को मनाया लेकिन युवक अपनी जिद पर रहा लेकिन परिवार के लोगों ने शादी का हवाला देते हुए मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक बाजार गया और शराब पीकर लौटा। वापस आकर वह परिवार को धमकी देने लगा कि अगर पत्नी को साथ नहीं भेजा तो वह जान दे देगा। इसके बाद उसने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया।इस घटना से घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया सूत्रों के अनुसार, इस्तेयाक मानसिक रूप से असंतुलित था और पहले भी हिंसक व्यवहार कर चुका था। एक दिन पहले ही उसने पुलिस चौकी में पत्नी की विदाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















