महराजगंज:शिलापट्ट की चपेट में आने से बालक की मौत,इस मौत का जिम्मेदार कौन पूछती बेबस माँ

लव कुश (फाइल फोटो)

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई एक खुशहाल परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 


महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई एक खुशहाल परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। सात साल का बालक लवकुश, जो स्कूल से वापस आने के बाद बच्चों के साथ खेल रहा था शिलापट्ट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना उस समय हुई जब लवकुश गांव के बच्चों के साथ खेलते हुए संपर्क मार्ग पर स्थित शिलापट्ट की चपेट में आ गया। शिलापट्ट की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं, और अंततः उसकी जान चली गई। इस हादसे के बाद लवकुश के पिता रामअवतार और मां सोना देवी की स्थिति अत्यंत विकट हो गई। रामअवतार फफक पड़े, जबकि सोना देवी बार-बार अचेत हो जा रही थी। उनका यह दर्दनाक दृश्य देख आसपास के लोग भी नम आँखों से उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे थे।

स्थानीय लोग इस हादसे को जिम्मेदारों की लापरवाही मानते हुए शिलापट्ट लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वे मानते हैं कि अगर शिलापट्ट को सही तरीके से लगाया गया होता तो यह दुखद घटना टल सकती थी।

यह घटना न केवल उस परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ा सदमा बनकर सामने आई है। गांव के लोग इस हादसे पर दुखी हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.