तेज रफ्तार का कहर:अयोध्या तेज रफ्तार डंपर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, इस हादसे में एक की मौत 5 गंभीर रूप से घायल

अयोध्या

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर मंगलवार रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें नशे में धुत एक डंपर चालक ने चार लोगों को टक्कर मारी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर मंगलवार रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें नशे में धुत एक डंपर चालक ने चार लोगों को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर ने न केवल पुलिस बैरियर को तोड़ा, बल्कि अपने वाहन से लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ता गया। पुलिस जब तक हरकत में आई, तब तक यह खौ़फनाक हादसा हो चुका था। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए वाहन और ड्राइवर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

कोतवाल मनोज शर्मा ने जानकारी दी कि डंपर पहले दुर्गागंज माझा से कोयला उतार कर पुरानी सरयू पुल से होते हुए लता मंगेशकर चौक की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार में आते हुए, डंपर ने पहले नयाघाट पुलिस चौकी के पास स्थित पुलिस बैरियर को तोड़ा, फिर बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। इस हादसे में फुटपाथ पर खड़े कई लोग डंपर के नीचे दब गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए श्रीराम अस्पताल भेजा। स्थिति गंभीर होने के कारण चार घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज के हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, और दो की हालत बहुत गंभीर है। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी सभी का इलाज जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.