महराजगंज: मेडिकल स्टोर संचालक से दबंगों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

महराजगंज

महराजगंज के पनियरा ब्लॉक मुख्यालय गेट के सामने एक मेडिकल स्टोर संचालक से दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज के पनियरा ब्लॉक मुख्यालय गेट के सामने एक मेडिकल स्टोर संचालक से दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट की। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है।

 

पनियरा ब्लॉक के सामने स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक इमामुद्दीन खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय वह किसी काम से दुकान से बाहर गए थे, जबकि उनका भतीजा दुकान पर मौजूद था।

इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग दुकान में घुस आए और उन्होंने इमामुद्दीन के भतीजे के साथ मारपीट की। हमलावरों ने दुकान का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण