फरेंदा:चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां लेहड़ा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब

महाराजगंज

महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील स्थित प्रसिद्ध मां लेहड़ा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है। इस दौरान महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील स्थित प्रसिद्ध मां लेहड़ा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यह मंदिर अपनी विशेष मान्यताओं और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर श्रद्धालु की मन्नत पूरी होने का विश्वास किया जाता है।

मंदिर से जुड़ी एक प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार, हजारों साल पहले यहां एक नदी बहती थी। एक दिन, मां किशोरी के रूप में प्रकट होकर एक नाविक से नदी पार करने की विनती की। लेकिन नाविक ने छेड़खानी की, जिससे क्रोधित होकर माता ने नाव समेत जलसमाधि ले ली। इस घटना ने मंदिर को एक नई आस्था और श्रद्धा दी।

मां लेहड़ा देवी मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां आकर मां की आराधना की थी। जब द्रौपदी ने अपने आंचल को फैलाकर मां से आशीर्वाद मांगा, तो माता ने पांडवों को विजय का वरदान दिया।चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का रेला लगातार बढ़ रहा है, और हर कोई मां की कृपा प्राप्त करने के लिए मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहा है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.