महराजगंज में खेल-खेल में 10 वर्षीय लड़की की मौत

महराजगंज

महराजगंज के सदर थाना क्षेत्र के बड़हरा खास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के सदर थाना क्षेत्र के बड़हरा खास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। खेल-खेल में बच्चों के बीच मामूली विवाद के बाद 10 वर्षीय लड़की ने दुपट्टे से अपना गला कस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जब परिजनों ने लड़की को फंदे से झूलते हुए देखा, तो वे तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा किस तरह हुआ।

Voice of News 24