कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में अवैध बूचड़खानों को बंद करने और मांस, मछली आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

इस आदेश के अनुसार, नवरात्रि के पूरे आयोजन मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की मांस या मछली की दुकानें नहीं रहेंगी। इसके अलावा, इस क्षेत्र के बाहर भी मांस की दुकानों को लाइसेंस के शर्तों के अधीन ही संचालित किया जा सकेगा और खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी।
इसके अलावा, रामनवमी के दिन 6अप्रैल राज्य में सभी मांस-मछली की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यह कदम धार्मिक स्थलों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए और नवरात्रि के पवित्र माहौल को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























