सिद्धार्थनगर में वन विभाग के रेंजर का कृत्य हुआ वायरल, काश्तकार के साथ बदसलूकी का आरोप, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

सिद्धार्थनगर:

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ रेंज के सीकरी पन्नी में वन विभाग के रेंजर राजेंद्र कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ रेंज के सीकरी पन्नी में वन विभाग के रेंजर राजेंद्र कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक काश्तकार के साथ बदसलूकी करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में रेंजर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उन्होंने गलती से काश्तकार को पेड़ काटने की अनुमति दे दी थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि काश्तकार के पास पेड़ काटने का परमिट होने के बावजूद रेंजर उनसे बदसलूकी कर रहे हैं। पीड़ित काश्तकारों ने बताया कि उनके पास 9 पेड़ों को काटने का परमिट था, लेकिन उन्होंने केवल 4 पेड़ ही काटे थे। इसी बात को लेकर रेंजर ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया।

पीड़ित काश्तकारों ने इस घटना की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. से की है। उन्होंने बताया कि रेंजर के इस कृत्य से वे बहुत परेशान हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और डीएफओ को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Voice Of News 24