महराजगंज जिले से सनसनीखेज वारदात, शराब के नशे में चूर बेटे ने पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

घुघली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में बेटे को चढ़ा नशे का बुखार, पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गबडुआ में बेट, पिता के बूढा़पे की लाठी बनने से पहले ही उसके ऊपर चला दिया धारदार हथियार, जिससे पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घरेलू विवाद छिड़ने के कारण मामला मारपीट तक पहुंच गया और नशे में धुत बेटे ने पिता के उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बेटे के हमला करने के बाद पिता की हालत नाज़ुक बन गई। गंभीर रूप से घायल पिता को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और वहीं इलाज के दौरान पिता दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक पिता जिसने अपने बेटे की खुशी के लिए अपने खुशी को दांव पर लगा देता है, लेकिन जब बेटे की बारी आती है तो उसी पिता को बेटे की धारदार हथियार का सामना करना पड़ता है और न चाहते हुए भी बेटे के हाथों संसार से मुक्ति ले लेने तक की नौबत आ जाती है। जैसा कि उक्त मामला उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताई कि थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत घरेलू विवाद को लेकर मारपीट के प्रकरण में गंभीर चोट लग जाने पर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्य हो गया। जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.