बलरामपुर: नहर की मरम्मत में हुई लापरवाही, किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल डूबी

Voice Of News 24 

26 Dec 2024 18:08 PM

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कदैला गांव के समीप राप्ती नहर की माइनर शाखा में पानी आते ही कट गई, जिससे किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल डूब गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कदैला गांव के समीप राप्ती नहर की माइनर शाखा में पानी आते ही कट गई, जिससे किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल डूब गई। इस घटना ने किसानों के सामने भारी संकट खड़ा कर दिया है, जबकि मरम्मत के नाम पर हुई लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

किसानों का कहना है कि नहर के बंधे पर जगह-जगह चूहों ने होल कर दिए थे, और मरम्मत के नाम पर ठेकेदारों ने काम ठीक से नहीं किया। इस कारण नहर की माइनर शाखा कट गई, और खेतों में पानी घुसने से उनकी गेहूं, मसूर और लाही की फसल पूरी तरह से डूब गई।

किसानों ने यह भी बताया कि हर साल नहर की सफाई और मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इस काम में पूरी तरह से लापरवाही बरती जाती है। इससे पहले भी नहर की पटरियों की मरम्मत होती रही है, लेकिन कभी भी ठेकेदारों ने काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

किसानों की आवाज़: किसान अशोक सिंह, अब्दुल मुईद, माबूद, सबूरे, घसीम, बड़कऊ, बदुद, नन्दलाल और अन्य किसानों का कहना है कि यह घटना उनकी पूरी मेहनत को पानी में बहा ले गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से नहर की मरम्मत और सफाई के नाम पर धनराशि का उठान किया जाता है, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाता।

अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माइनर की मरम्मत जल्द ही की जाएगी और जो भी नुकसान हुआ है, उसकी जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नहर की मरम्मत का कार्य पूरी तरह से प्रभावी रूप से कराया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.