महराजगंज:नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

Voice Of News 24 

25 Dec 2024 21:43 PM

महराजगंज

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

इस तरह फंदे से लटकता मिला नवविवाहित का शव

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से सनसनी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 20 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी इसी वर्ष 11 जुलाई को हुई थी।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मृतका सुनीता देवी खाना खाकर दोपहर में अपने कमरे में चली गई थी, और उसके बाद घर में कोई हलचल नहीं हुई। मृतका के ससुर राजू चौहान घर पर नहीं थे और उसकी सास गांव के सिवान मे किसी जरूरी कार्य के लिए गई हुई थी। जब राजू चौहान घर लौटे और बहू को जगाने के लिए दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो सुनीता देवी साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसे देखकर वह दंग रह गए।
इस आश्चर्यजनक मंजर को देख राजू चौहान ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव वालों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बताया कि मृतका का पति का नाम अखिलेश चौहान है, जो पुणे में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

इस संबंध में भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी, और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.