बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर लोगों में आक्रोश,हिंदू रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

03 Dec 2024 22:06 PM

बलरामपुर

बलरामपुर में मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान हिंदू रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध जताया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अमानवीय अत्याचारों की कड़ी निंदा की गई।

डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों से सर्वविदित है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसियां केवल मूकदर्शक बनी हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप हिन्दुओं को लक्ष्य मानकर शारीरिक, आर्थिक है। सामाजिक व धार्मिक शोषण तथा अत्याचार की घटनाओं में बाढ़ सी आ गयी है। शान्तिपूर्ण प्रदर्शन में हिन्दुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को वहां की वर्तमान सरकार द्वारा कारावास भेजना घोर अन्यायपूर्ण है।

ज्ञापन में मुख्य बिंदु

अमानवीय अत्याचारों की निंदा: ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हत्या, लूट, आगजनी और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह स्थिति हिंदू समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है।

वर्तमान सरकार की निष्क्रियता: ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बांग्लादेश की सरकार और अन्य एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हैं, जिससे शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक शोषण की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी: इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास को जेल भेजे जाने को घोर अन्यायपूर्ण बताया गया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय समाज बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव समर्थन करेगा।

 

Voice Of News 24