महराजगंज : फरेंदा में यातायात पुलिस की बड़ी पहल, इस विद्यालय में जाकर बच्चों को बताएं सड़क यातायात नियम, जाने पूरा कार्यक्रम

Voice Of News 24 

26 Nov 2024 22:38 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के फरेंदा में सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को यातायात पुलिस द्वारा बताया गया सड़क पर चलने का सही नियम, इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को दी गई जानकारी को विस्तृत में जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

यातायात माह नवंबर 2024 के क्रम में सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु कस्बा फरेंदा में सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि रोड़ पर सदैव बाएं से चले, रोड क्रॉस करते समय दाएं और बाएं देख ले तब रोड क्रॉस करें, स्कूल बस में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें, अपने परिजनों को बताएं कि घर से बाहर अपने वाहन से निकले तो हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें, तेज गति से वाहन ना चलाएं तथा वाहन चलाते समय हमेशा सतर्कता बरतें तथा यातायात नियम का पालन करें और सुरक्षित रहें।यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों ने लोगों के दिलो को जीत लिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.