महराजगंज:यातायात माह के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान

Voice Of News 24 

20 Nov 2024 16:05 PM

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल शहर के मेन तिराहा पर यातायात माह के तहत विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल शहर के मेन तिराहा पर यातायात माह के तहत विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की गहनता से जांच की और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। मुख्य रूप से सीट बेल्ट और मोटरसाइकिल चालकों के हेलमेट की अनिवार्यता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उनके साथ हेड कांस्टेबल टी०पी जितेंद्र विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, और होमगार्ड संतोष विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जुर्माना लगाया गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, स्थानीय लोगों को यातायात सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.