सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज में उमेश की हत्याकांड मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Voice Of News 24

19 Nov 2024 22:48 PM

सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज) 

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को एक उमेश नाम के युवक की हत्या का मामला सामने आया था। जिस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी, और आखिरकार तीन आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में शनिवार शाम उमेश यादव (22) की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। उमेश की हत्या लाठी-डंडों और धारदार हथियार से की गई थी।
उमेश यादव की हत्या को लेकर मृतक के पिता मंगल यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों—सोविंद यादव, सलमन यादव, और एक नाबालिग—के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी :

रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर नहर पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में एसआई नंदा प्रसाद, हेड कांस्टेबल पवन मौर्य, अजय कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, विनय कुमार और सुनील यादव शामिल थे। पुलिस की इस तेजी से की गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है, जो अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देती है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के संभावित कारणों की जांच जारी है। गिरफ्तार नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.