सिद्धार्थनगर : नकली वाशिंग पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर पर दिल्ली से आई टीम की छापेमारी, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24

16 Nov 2024 23:43 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)

जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र में हरा पत्ता वाशिंग पाउडर की नकल कर यूनिक पत्ता वाशिंग पाउडर की धड़ल्ले से विक्रय कर रहे डिस्ट्रीब्यूटर पर छापेमारी। बड़ी संख्या में हुई बरामदगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में मिलते जुलते नाम वाली सर्फ कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर पर दिल्ली से चलकर आई टीम की छापेमारी से डिस्ट्रीब्यूटर के उड़े होश।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जिले के डुमरियागंज तहसील में मिलते जुलते नाम का नकली वाशिंग पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर पर दिल्ली से आई टीम ने की छापेमारी ने सबको आश्चर्य में डाल दिया।

आपको बता दे कि हरा पत्ता वाशिंग पाउडर के मालिक द्वारा शिकायत की गई कि हमारे ब्रांड की नकल कर यूनिक पत्ता के नाम से वाशिंग पाउडर बाजार में बेचा जा रहा है। हरा पत्ता वाशिंग पाउडर के मालिक ने कोर्ट के आदेश से संबंधित अधिकारियों के साथ आकर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बड़वा परसा चौराहे पर एक डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान पर छापेमारी की जहां पर 1175 किलोग्राम वाशिंग पावडर 47 बोरियों में पाया गया। जरूरी कागजी करवाई कर पूरी टीम माल के साथ वापस लौट गई। शिकायतकर्ता का कहना था मेरी कंपनी द्वारा हरा पत्ता वाशिंग पाउडर बनाया जाता है जिसका डुप्लीकेट मार्केट में यूनिक पत्ता के नाम से चलाया जा रहा था। जिसकी जानकारी मुझे हुई और मैं शिकायत किया संबंधित अधिकारी आ करके डिस्ट्रीब्यूटर पर छापेमारी कर माल को बरामद किया और आगे की कार्रवाई में जुट गए है।

 

Voice of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.