Voice Of News 24
16 Nov 2024 23:04 PM
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र डुमरियागंज में डीजे बजाने को लेकर करीब एक सप्ताह पहले दो युवकों में हुई थी कहासुनी। आज फिर मामला गरमाया। जिसमें एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में एक पुरानी रंजिश के कारण दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई, जिसने जानलेवा मोड़ ले लिया और युवक की हत्या हो गई। इस दुखद घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले उमेश यादव और सोवेंद्र पुत्र सम्मान यादव के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी मामले को लेकर आज फिर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद में बताया जा रहा है कि सोवेंद्र पुत्र सम्मान यादव ने उमेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सूचना मिलते ही मौके पर जब पुलिस पहुंची तो परिजन गंभीर रूप से घायल उमेश को लेकर अस्पताल जा चुके थे। जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर ही सोवेन्द्र और उसके पिता को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा मौके पर ही दो लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मचीं सनसनी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हालhttps://t.co/pBU2kx8uzb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2024





















